BPSC 67th Pre Admit Card: कब होगी परीक्षा?
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 67वीं राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से लेकर 02 बजे तक होगी। पहले आयोग ने परीक्षा का आयोजन दो दिनों में दो पाली में निर्धारित किया था। हालांकि, छात्रों के प्रदर्शन के बाद इस फैसले को वापस ले लिया गया। इससे पहले 67वीं प्रारंभिक परीक्षा 08 मई, 2022 को हुई थी। हालांकि, पेपर लीक होने के कारण इसे रद्द कर दिया गया था।
BPSC 67th Pre Admit Card: इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए एक अहम दस्तावेज हैं और इसे लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे बिना इसके उन्हें केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। उम्मीदवार अपने साथ एक वैध पहचान पत्र भी लेकर आएं। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों को नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा का पालन करना बिल्कुल न भूलें।
BPSC 67th Pre Admit Card: इतने पदों पर होनी है भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 67वीं राज्य सेवा भर्ती के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 726 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
BPSC 67th Pre Admit Card: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?
- सबसे पहले उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।