फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC 66th Prelims Exam Notification 2020: प्रारंभिक परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी, जानें पूरा एग्जाम शेड्यूल

Thu, 17 Sep 2020 01:48 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बीपीएससी 66 वीं अधिसूचना 2020
विज्ञापन

BPSC 66 Prelims 2020: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बुधवार को 66वीं संयुक्त सिविल सेवा भर्ती परीक्षा की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। बीपीएससी  ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे। इच्छुक उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

 
महत्वपूर्ण तिथियां –

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 28 सितंबर, 2020
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 20 अक्टूबर, 2020
  • परीक्षा की तिथि – 27 दिसंबर, 2020

शैक्षणिक योग्यता –
 इन पदों पर आवेदन के लिए एक उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी अनिवार्य है।

आयु सीमा –
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु अलग-अलग निर्धारित की गई है। आयु सीमा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करके देखें।
 
चयन प्रक्रिया –
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
 
ये भी पढे़ं-  IOCL दे रहा है सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, आवेदन करने के लिए बस एक दिन बाकी
विज्ञापन

आवेदन शुल्क –
  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- 600 रूपये
  • बिहार राज्य के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- 150 रूपये
  • बिहार राज्य के सभी वर्गों के महिला उम्मीदवारों के लिए- 150 रूपये
  • दिव्यांगों के लिए- 150 रूपये
  • अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए- 600 रूपये

आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें। 
 
ये भी पढे़ं- Happy Birthday PM Narendra Modi: लता मंगेशकर का एक गाना है पीएम मोदी के दिल के बेहद करीब, जानें कुछ रोचक बातें

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें