बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 65वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। आयोग ने अपनी वेबसाइट पर आंसर-की अपलोड की है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सीधी लिंक आपको इस खबर में आगे भी दी जा रही है।
दर्ज करें आपत्ति
आंसर-की जारी करने के साथ ही आयोग ने इस पर आपत्तियां भी आमंत्रित की हैं। कोई उत्तर गलत लगने पर उम्मीदवार आयोग के पास आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तारीख 11 नवंबर 2019 (शाम 5 बजे तक) है।