फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC 65th Main Exam Date: 25 नवंबर से शुरू होंगी परीक्षा, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

Fri, 23 Oct 2020 02:47 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
BPSC 65th Main Exam
विज्ञापन

BPSC 65th Main Exam Schedule: बिहार लोक सेवा आयोग ने 65वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार मुख्य परीक्षा के लिए 25, 26 और 28 नवंबर, 2020 की तिथि निर्धारित की गई है। बता दें कि 25 नवंबर को परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, शेष दो दिनों में एक ही पाली में परीक्षा होगी। इस मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी किए जाएंगे।  

विज्ञापन


याद दिला दें कि आयोग मुख्य परीक्षा की तारीख को एक बार स्थगित कर चुका है। पहले यह परीक्षा 4, 5 और 7 अगस्त, 2020 को आयोजित होनी थी, किन्हीं कारणों की वजह से टाल दिया गया था। अब नई तारीखों की घोषणा हो चुकी है। परीक्षा से संबंधित पूरा एग्जाम शेड्यूल आप आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा खबर में आगे डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है, उसके माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 

मुख्य जानकारी-

  • BPSC 65वीं मुख्य परीक्षा 2020 राज्य में आयोजित की जाएगी। 
  • जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। 
  • प्रीलिम्स परीक्षा 29 अक्टूबर, 2019 को आयोजित की गई थी, और उत्तर कुंजी 29 अक्टूबर, 2019 को जारी की गई थी।
  • परिणाम BPSC द्वारा 22 अप्रैल, 2020 को घोषित किया गया था।
  • इस भर्ती अभियान में 434 पुलिस उपाध्यक्ष, नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारी, ब्लॉक पंचायती राज अधिकारी और संगठन के अन्य पदों को भरा जाएगा। 
  • भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा शामिल है।
  • आयोग उन उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र भेजेगा जो मुख्य परीक्षा में पास होंगे। 

BPSC 65th Main Exam Schedule: एग्जाम शेड्यूल देखने के लिए डायरेक्ट लिंक पर यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें