फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉम्बे हाई कोर्ट: सीनियर सिस्टम ऑफिसर और सिस्टम ऑफिसर की नौकरियां, 27 मई तक करें आवेदन

Sat, 15 May 2021 01:20 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
बॉम्बे हाईकोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
बॉम्बे हाई कोर्ट ने सीनियर सिस्टम ऑफिसर और सिस्टम ऑफिसर पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। ये रिक्तियां कॉन्ट्रेक्ट पर आधिकारिक हैं। कोर्ट ने महाराष्ट्र के जिला और तालुका अदालत के लिए संविदा पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों को लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की गई है। अभ्यर्थी ऑफशियल वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in के जरिए अधिसूचना पढ़ सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 27 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के जरिए होगा।

इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 LIVE: इन विभिन्न विभागों में निकलीं हैं बंपर नौकरियां, फौरन करें आवेदन
 
विज्ञापन

2 of 3
जॉब्स - फोटो : Social Media
अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए bombayhighcourt.nic.in के जरिए 27 मई शाम 5:30 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों में चयनित उम्मीदवारों के प्रदर्शन और उच्च न्यायालय की आवश्यकता के आधार पर कॉन्ट्रेक्ट को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। कुल रिक्तियों की संख्या 40 है। जिनमें से 17 पद वरिष्ठ सिस्टम अधिकारी और 23 पद सिस्टम अधिकारी के हैं।

इसे भी पढ़ें-एनएचपीसी भर्ती : यहां 10वीं पास और आईटीआई डिप्लोमा धारकों को मिल रहीं नौकरियां

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
जॉब्स - फोटो : Social Media
इन रिक्तियों पर चयनित अभ्यर्थियों को मासिक वेतन 40 हजार रुपये से लेकर 46 हजार रुपये तक मिलेगा। सीनियर सिस्टम ऑफिसर को 46 हजार रुपये का वेतन और सिस्टम ऑफिसर को 40 हजार रुपये का वेतन मिलेगा। इन पदों के लिए 40 साल तक की आयु सीमा के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सीनियर सिस्टम ऑफिसर पदों पर अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों के पास कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। जबकि, सिस्टम ऑफिसर के लिए  कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में बीई, बीटेक डिग्री मांगी गई है। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें