इतना लगेगा आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। दिव्यांग उम्मीदवारों को 400 रुपये+ जीएसटी देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और सभी महिला उम्मीदवारों को 600 रुपये + जीएसटी, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये + जीएसटी आवेदन शुल्क रखा गया है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में जनरल नॉलेज, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहलेआप BOI की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाएं।
- इसके बाद, "Recruitment of Apprentices 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन के जरिए आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट सेव कर लें।