फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Constable Cut Off: कांस्टेबल भर्ती में ओबीसी की कटऑफ ने ईडब्ल्यूएस को छोड़ा पीछे, जानें पूरी डिटेल

Thu, 13 Mar 2025 09:40 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Police Constable Result: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इस बार भर्ती परीक्षा की कटऑफ काफी अधिक रही, जहां अनारक्षित वर्ग की कटऑफ 225 से ज्यादा दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Police Constable Cut Off: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 60,244 कांस्टेबल पदों पर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। चयनित सभी अभ्यर्थियों की सूची आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है। इस बार यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की कटऑफ काफी ऊंची गई है, जहां अनारक्षित वर्ग की कटऑफ 225 के पार पहुंच गई है। खास बात यह रही कि ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) से ज्यादा कटऑफ ओबीसी वर्ग की रही, जिससे प्रतियोगिता और कड़ी हो गई।

रिक्ति विवरण

इस भर्ती के तहत अनारक्षित वर्ग के 24,102 पदों पर 24,102 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जबकि ईडब्ल्यूएस के 6,024, ओबीसी के 16,264, एससी के 12,650 और एसटी के 1,204 पदों पर अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और कटऑफ देख सकते हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंबिहार के सरकारी अस्पतालों में निकली सात हजार से अधिक नौकरियां! जानें कौन कर सकता है आवेदन

UP Police Constable Cut Off 2024

श्रेणी  सामान्य कट ऑफ क्षैतिज आरक्षण के तहत महिलाओं की कटऑफ
अनारक्षित (General) 225.75926 212.11992
ईडब्ल्यूएस (EWS) 209.26396 193.20711
ओबीसी (OBC) 216.58607 200.95709
एससी (SC) 196.17614 180.09816
एसटी (ST) 170.03020 146.62768


यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित की गई थी, जिसमें 44 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने भाग लिया। इसके बाद, नवंबर 2024 में परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें कुल 1,74,316 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया।
विज्ञापन

क्या है आगे की प्रक्रिया?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अब चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की अंतिम जांच करेगा। इसमें उनकी चिकित्सा जांच, शैक्षिक योग्यता और आरक्षण से जुड़े प्रमाणपत्रों का सत्यापन शामिल होगा। इसके अलावा, अभ्यर्थियों का  फिजिकल सत्यापन भी किया जाएगा।

सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाएगा। लगभग छह महीने के प्रशिक्षण के बाद, उन्हें आधिकारिक रूप से उत्तर प्रदेश पुलिस में नियुक्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें