फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BOI Recruitment 2025: बैंक ऑफ इंडिया में 400 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक, जल्द करें यहां से पंजीकरण

Fri, 14 Mar 2025 08:46 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BOI  Apprentice Recruitment 2025: बैंक ऑफ इंडिया ने देशभर के अलग-अलग राज्यों में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए जल्द ही आवेदन की आखिरी तारीख आने वाली है, इसलिए जो उम्मीदवार जरूरी योग्यता पूरी करते हैं, वे बिना देर किए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BOI Recruitment 2025: बैंक ऑफ इंडिया (BOI) में अपरेंटिस के 400 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए जल्द ही आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने वाली है, इसलिए जो भी उम्मीदवार अभी तक अप्लाई नहीं कर पाए हैं, वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च से चालू है, जो 15 मार्च 2025 तक चलेगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 400 पदों को भरना है।

मांगी गई योग्यताएं

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही, उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंइंजीनियरिंग स्नातकों के लिए बैंक में 120940 वेतन वाली नौकरी, 159 पदों पर आवेदन शुरू

विज्ञापन

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। दिव्यांग उम्मीदवारों को 400 रुपये+ जीएसटी देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और सभी महिला उम्मीदवारों को 600 रुपये + जीएसटी, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये + जीएसटी आवेदन शुल्क रखा गया है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।  

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में जनरल नॉलेज, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहलेआप BOI की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाएं।
  • इसके बाद, "Recruitment of Apprentices 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन के जरिए आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट सेव कर लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें