फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BOB SO Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा में विशेषज्ञ अधिकारी के 1267 पदों पर भर्ती, कल शुरू होगा पंजीकरण

Fri, 27 Dec 2024 03:59 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BOB SO Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा ने विशेषज्ञ अधिकारी के 1,267 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे भर्ती से जुड़ा पूरा विवरण जान सकते हैं।
 
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा में भर्ती (BOB SO Recruitment) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BOB SO Vacancy: बैंक ऑफ बड़ौदा ने विभिन्न शाखाओं में विशेषज्ञ अधिकारी (SO) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जारी नोटिस के अनुसार, 61 तहर की कुल 1,267 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 28 दिसंबर, 2024 को शुरू होगी और 17 जनवरी, 2025 को समाप्त होगी। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने पर इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in. पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


आवेदकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अपने इच्छित पद के लिए निर्दिष्ट पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। सभी चयनित उम्मीदवारों को बैंक में कम से कम 3 वर्षों तक सेवा देनी होगी। इसके लिए 1.5 लाख का बॉन्ड भी भरना होना।

 
बीओबी एसओ भर्ती 2025 विवरण
संगठन बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी)
पोस्ट नाम विशेषज्ञ अधिकारी (एसओ)
कुल रिक्तियां 1267
अधिसूचना जारी करने की तिथि 27 दिसंबर, 2024
आवेदन की समय सीमा 28 दिसंबर, 2024 - 17 जनवरी, 2025
आवेदन शुल्क 600 रुपये (सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस पुरुष), 100 रुपये (एससी/एसटी/दिव्यांग एवं महिला)
चयन प्रक्रिया ऑनलाइन परीक्षा, सामूहिक चर्चा, व्यक्तिगत साक्षात्कार
आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in./

BOB SO Vacancy Details: रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,267 रिक्तियों को भरा जाएगा। विभागवार रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
विभाग रिक्तियों की संख्या
ग्रामीण और कृषि बैंकिंग 200
रिटेल लाइबिलिटीज 450
एमएसएमई बैंकिंग 341
इंफोर्मेशन सिक्योरिटी 9
फैसिलिटी मैनेजमेंट 22
कॉरपोरेट एंड इंस्टीट्यूशनल क्रेडिट 30
फाइनेंस 13
आईटी 177
इंटरप्राइज डेटा मैनेजमेंट ऑफिस 25

BOB SO Eligibility: पात्रता मानदंड

बैंक ऑफ बड़ौदा में विशेषज्ञ अधिकारी की भूमिका के लिए पात्रता मानदंड विभाग और पद के आधार पर अलग-अलग होते हैं। कृषि विपणन अधिकारी के लिए, उम्मीदवारों के पास मार्केटिंग, कृषि व्यवसाय या वित्त में 2 वर्षीय पीजी के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और कृषि-ऋण में कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए।

कृषि विपणन प्रबंधक के लिए, उम्मीदवारों के पास कृषि-ऋण में 4 साल के अनुभव के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अधिक स्पष्टता के लिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखें।

BOB SO Recruitment: आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस (EWS) पुरुष उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये है। सभी श्रेणियों पर शुल्क के अलावा 18% GST लागू है।
विज्ञापन

BOB SO Recruitment Registration: आवेदन करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in. पर जाएं।
  • “करियर” टैब पर क्लिक करें और विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती 2025 के लिए लिंक का चयन करें।
  • यदि आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो नाम, ईमेल आईडी और फोन नंबर जैसी बुनियादी जानकारी प्रदान करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें और सटीक व्यक्तिगत, शैक्षिक और व्यावसायिक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।
  • अधिसूचना में उल्लिखित विनिर्देशों के अनुसार अपनी तस्वीर, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ को डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें