DU Recruitment 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय ने डीयू भर्ती 2024 के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ा दी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी, 2025 तक बढ़ा दी गई है, जो उम्मीदवार सहायक और अन्य पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे डीयू की आधिकारिक वेबसाइट (du.ac.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर, 2024 तक थी। पंजीकरण प्रक्रिया 18 दिसंबर, 2024 को शुरू हुई थी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 137 पदों को भरना है, जिसमें जिसमें सहायक रजिस्ट्रार के लिए 11 पद, वरिष्ठ सहायक के लिए 46 पद और सहायक के लिए 80 पद शामिल हैं।