फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BOB Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में चार हजार पदों के लिए आवेदन का आखिरी मौका, ग्रेजुएट उम्मीदवार तुरंत करें पंजीकरण

Tue, 11 Mar 2025 10:54 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

BOB Apprentice Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) आज, 11 मार्च 2025 को अपरेंटिस अधिनियम 1961 के तहत अपरेंटिस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (bankofbaroda.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 4000 पदों को भरा जाएगा।

पात्रता मापदंड

आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 1 फरवरी 2025 तक 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन


शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

Vacancy Details: रिक्ति विवरण

बैंक ऑफ बड़ौदा अपरेंटिस भर्ती 2025 के तहत विभिन्न श्रेणियों में कुल 4,000 पद उपलब्ध हैं। इनमें अनारक्षित (General) वर्ग के लिए 1,713 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 980 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 391 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 602 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 314 पद आरक्षित हैं।

आवेदन शुल्क

बैंक ऑफ बड़ौदा अपरेंटिस 2025 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है। बेंचमार्क विकलांगता (PwBD) वाले उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिला उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये, जबकि सामान्य (General), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
  • कैरियर टैब में "वर्तमान अवसर" विकल्प चुनें।
  • "प्रशिक्षु अधिनियम, 1961 के तहत प्रशिक्षुओं की नियुक्ति" के अंतर्गत "अभी आवेदन करें" पर क्लिक करें।
  • NATS पोर्टल पर पंजीकरण करें और इच्छित पद के लिए आवेदन करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें