JSSC JITOCE 2023 Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा (JITOCE 2023) के लिए आवेदन करने की आज यानी 09 अगस्त आखिरी तारीख है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों की आयु 01 अगस्त 2023 को 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आईटीआई/एनसीटी/डिग्री/डिप्लोमा (इंजीनियरिंग) या समकक्ष होना चाहिए।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदकों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
होमपेज पर एप्लिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
अब JITOCE-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
चरण 1 पंजीकरण फॉर्म भरें और आगे बढ़ें पर क्लिक करें।
आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।