फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SHS Bihar Job: बिहार में डॉक्टर्स के लिए मौका; एनेस्थेटिस्ट, गायनेकोलॉजिस्ट समेत 450 पदों पर भर्ती; आवेदन शुरू

Fri, 07 Aug 2026 10:23 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SHS Bihar Specialist Doctor Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। राज्य स्वास्थ्य समिति (SHS), बिहार ने एनेस्थेटिस्ट, गायनेकोलॉजिस्ट, पीडियाट्रिशियन समेत विभिन्न स्पेशलिस्ट डॉक्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 450 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Doctor - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SHS Bihar Specialist Doctor Vacancy 2026: बिहार राज्य स्वास्थ्य सोसायटी (एसएचएस बिहार) द्वारा 450 विशेषज्ञ डॉक्टरों के पदों के लिए  भर्ती 2026। डीएनबी, एमएस/एमडी डिग्री धारक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 21 अगस्त तक चलेगी। उम्मीदवार एसएचएस बिहार की वेबसाइट shs.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


छह विशेषज्ञ श्रेणियों में कुल 450 संविदात्मक रिक्तियां उपलब्ध हैं, और योग्य उम्मीदवार 7 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 
पद का नाम रिक्त पद
गायनेकोलॉजिस्ट (प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ) 94
पीडियाट्रिशियन (बच्चों के डॉक्टर) 115
एनेस्थेटिस्ट 132
एमडी मेडिसिन / फिजिशियन 60
जनरल सर्जन 27
ऑर्थोपेडिक सर्जन (हड्डी रोग विशेषज्ञ) 22
सभी पद 450

कौन कर सकता है आवेदन?

  • गायनेकोलॉजिस्ट (प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ): उम्मीदवार के पास गायनेकोलॉजी में एमडी, एमएस, डीएनबी या डीजीओ की डिग्री होनी चाहिए।
  • पीडियाट्रिशियन (बच्चों के डॉक्टर): अभ्यर्थी के पास बाल रोग में एमडी, डीएनबी या डीसीएच (डिप्लोमा) होना चाहिए।
  • एनेस्थेटिस्ट: उम्मीदवार के पास एनेस्थीसिया में एमडी, डीएनबी या डीए (डिप्लोमा) की योग्यता होनी चाहिए।
  • एमडी मेडिसिन/फिजिशियन: अभ्यर्थी के पास जनरल मेडिसिन में एमडी या डीएनबी डिग्री होनी चाहिए।
  • जनरल सर्जन: उम्मीदवार के पास जनरल सर्जरी में एमएस या डीएनबी की डिग्री होनी चाहिए।
  • ऑर्थोपेडिक सर्जन (हड्डी रोग विशेषज्ञ): अभ्यर्थी के पास एमबीबीएस के साथ एमएस ऑर्थोपेडिक्स, डीएनबी ऑर्थोपेडिक्स, एमडी ऑर्थोपेडिक्स या डी.ऑर्थो की डिग्री होनी चाहिए।

कितना मिलेगा वेतन?

पद/योग्यता मासिक मानदेय
गायनेकोलॉजिस्ट, पीडियाट्रिशियन और एनेस्थेटिस्ट (MD/MS/DNB) जिला मुख्यालय में पोस्टिंग पर 1,00,000 प्रति माह, अन्य स्थान पर पोस्टिंग होने पर 1,20,000 प्रति माह
गायनेकोलॉजिस्ट, पीडियाट्रिशियन और एनेस्थेटिस्ट (डिप्लोमा धारक) 90,000 प्रति माह
एमडी मेडिसिन, जनरल सर्जन और ऑर्थोपेडिक सर्जन (MD/MS/DNB) 1,00,000 प्रति माह
एमडी मेडिसिन, जनरल सर्जन और ऑर्थोपेडिक सर्जन (डिप्लोमा धारक) 90,000 प्रति माह
विज्ञापन

SHS Bihar Specialist Doctor Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले SHS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Human Resources (मानव संसाधन)" सेक्शन में जाकर "Advertisement" विकल्प पर क्लिक करें।
  • Specialist Doctor Recruitment 2026 (Advertisement No. 03/2026) का नोटिफिकेशन खोलें और आवेदन लिंक पर जाएं।
  • आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़े सभी दिशा-निर्देश और नियम ध्यान से पढ़ लें।
  • अब आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी विवरण भरें।
  • पोस्टिंग के लिए अपनी पसंद के अधिकतम 3 जिलों का चयन करें।
  • निर्धारित फॉर्मेट (JPG/JPEG/PNG) में पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें