कितनी होनी चाहिए आयु?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय की गई है और आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार बनाकर की जाएगी। विभिन्न वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग है। अनारक्षित/EWS वर्ग के पुरुष के लिए 37 वर्ष, पिछड़ा/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष और महिला के लिए 40 वर्ष, अनारक्षित/EWS वर्ग की महिला के लिए 40 वर्ष और अनुसूचित जाति/जनजाति के पुरुष एवं महिला के लिए 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क (Application Fee)
आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार अलग है। सामान्य, पिछड़ा, अत्यंत पिछड़ा और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये है। अनुसूचित जाति/जनजाति और बिहार राज्य की महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 125 रुपये है। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवार (40% या उससे अधिक) के लिए 125 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
Bihar SHS Eye Assistant Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in जाएं।
- यदि आप नए उम्मीदवार हैं तो "New Registration" पर क्लिक करें और अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल ID आदि भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद दिए गए यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य आवश्यक विवरण फॉर्म में सही-सही भरें।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, डिप्लोमा सर्टिफिकेट, आयु प्रमाण पत्र, फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
- अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।
- सबमिट होने के बाद आवेदन का एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।