फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IFFCO AGT Admit Card 2025: एजीटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, चार सितंबर को होगा एग्जाम; ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 14 Aug 2025 12:49 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IFFCO AGT Admit Card 2025: इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड ने एग्रीकल्चर ग्रेजुएट ट्रेनी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा का आयोजन 4 सितंबर 2025 को देशभर में किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IFFCO AGT Admit Card 2025: इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) ने 4 सितंबर को होने वाली एग्रीकल्चर ग्रेजुएट ट्रेनी (AGT) परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं, वे IFFCO की आधिकारिक वेबसाइट agt.iffco.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

4 सितंबर को देशभर में होगी परीक्षा

इफको एग्रीकल्चर ग्रेजुएट ट्रेनी परीक्षा का आयोजन 4 सितंबर 2025 को पूरे भारत में किया जाएगा। यह ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (यूजर ID और पासवर्ड) की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।

IFFCO AGT: चयन प्रक्रिया

इफको में इस पद के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा, अंतिम ऑनलाइन परीक्षा, साक्षात्कार और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

IFFCO AGT Salary: सैलरी

प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों को 33,300 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। प्रशिक्षण के बाद उम्मीदवारों को 37,000 रुपये से लेकर 70,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा, साथ ही अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

प्रशिक्षण अवधि और सेवा बॉन्ड

इस भर्ती के अंतर्गत, चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद, सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों से 80,000 रुपये का सेवा बॉन्ड लिया जाएगा, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों से 20,000 रुपये का बॉन्ड लिया जाएगा। यह सेवा बॉन्ड 3 साल की सेवा के लिए साइन करवाया जाएगा।

IFFCO AGT Admit Card 2025: ऐसे करें डाउनलोड

इफको एग्रीकल्चर ग्रेजुएट ट्रेनी परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • आधिकारिक वेबसाइट https://agt.iffco.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “IFFCO AGT Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी यूजर ID और पासवर्ड दर्ज करें।
  • लॉगिन के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • PDF फॉर्मेट में इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें