Bihar Vidhan Sabha Vacancy 2024: बिहार विधानसभा ने सचिवालय भर्ती के तहत विभिन्न पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज से चालू कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से सुरक्षा गार्ड, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ड्राइवर, ऑफिस अटेंडेंट, सहायक शाखा अधिकारी और सहायक उप, जूनियर क्लर्क, रिपोर्टर और पर्सनल असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (vidhansabha.bih.nic.in) के माध्यम से अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 दिसंबर 2024 है और परीक्षा शुल्क 15 दिसंबर तक जमा कर सकते हैं। पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र है। बिहार विधानसभा ने 2024 में सुरक्षा गार्ड, ऑफिस अटेंडेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) और ड्राइवर सहित विभिन्न पदों के तहत 183 रिक्तियों के लिए भर्ती की घोषणा की है।