फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSSC SI Recruitment 2023: बिहार पुलिस में SI पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

Thu, 02 Nov 2023 04:46 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Police SI Recruitment 2023: बीपीएसएससी ने सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
BPSSC - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSSC SI Recruitment 2023: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


बीपीएसएससी सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 04 नवंबर 2023 से शुरू होगी। जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 04 दिसंबर 2023 तक है।

Bihar Police रिक्तियों का विवरण

बीपीएसएससी सब इंस्पेक्टर के 64 पदों पर भर्ती की जाएगी। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

  • सब इंस्पेक्टर निषेध: 63 पद

  • पुलिस सब इंस्पेक्टर विजिलेंस: 01 पद

Bihar Police SI Recruitment आवेदन शुल्क

बीपीएसएससी सब इंस्पेक्टर पदों पर आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये है। बिहार के एससी, एसटी, महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है। फीस का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जाना चाहिए। 

Bihar Police आयु सीमा 

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों की आयु सीमा 20 से 37 वर्ष के बीच और महिला उम्मीदवारों के लिए 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन

BPSSC SI Recruitment शैक्षणिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें