Bihar Police Prohibition Constable Recruitment 2022: केंद्रीय कॉन्स्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) ने बिहार सरकार के मद्यनिषेध, उत्पाद शुल्क और पंजीकरण विभाग में प्रोहिबिशन कॉन्स्टेबल के 689 खाली पदों पर ऑनलाइन भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिस पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज यानी 14 नवंबर 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विंडो आज 14 दिसंबर २०२२ तक ही खुली रहेगी।
Bihar Police Prohibition Constable: इतने पदों पर होगी भर्ती
| श्रेणी |
पद |
| सामान्य |
272 |
| ईडब्ल्यूएस |
68 |
| अनुसूचित जाति |
114 |
| एसटी |
07 |
| ईबीसी |
124 |
| बीसी |
83 |
| बीसी-महिला |
21 |
Bihar Police Prohibition Constable : शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
Bihar Police Prohibition Constable : आवेदन शुल्क
- जनरल / ईडब्ल्यूएस / ईबीसी / बीसी - 675 / - रुपये
- एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / सभी महिला - 180 / - रुपये
- ऑनलाइन मोड के माध्यम से शुल्क का भुगतान करना होगा। (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग)
Bihar Police Prohibition Constable :चयन प्रक्रिया
बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरणों में होगी।
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक परीक्षा
- मेरिट लिस्ट
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bih.nic.in पर जाएं।
- बिहार पुलिस कांस्टेबल अधिसूचना 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र में आवश्यक विवरण भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क भुगतान (ऑनलाइन मोड) करें।
- आवेदन पत्र को अंतिम रूप से जमा करने के बाद, ऑनलाइन भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेना चाहिए।