फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police Home Guard Result: सीएसबीसी ने जारी किया बिहार पुलिस होमगार्ड भर्ती परीक्षा का परिणाम, यहां देखें

Mon, 10 Jan 2022 08:58 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Police Home Guard Result: सीएसबीसी ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 29 दिसंबर, 2019 को किया था। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को 27 और 28 नवंबर, 2020 को पीईटी और पीएसटी के लिए आमंत्रित किया गया था।  
विज्ञापन
Bihar Police Home Guard Result - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Police Home Guard Result: केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (सीएसबीसी) ने बिहार पुलिस होमगार्ड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इस भर्ती की विज्ञापन संख्या  03/2019 है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वह सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

विज्ञापन


Bihar Police Home Guard Result: सीएसबीसी ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 29 दिसंबर, 2019 को किया था। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को 27 और 28 नवंबर, 2020 को पीईटी और पीएसटी के लिए आमंत्रित किया गया था।  वहीं, आखिरी चरण ड्राइविंग दक्षता परीक्षण का आयोजन 8 दिसंबर, 2021 को किया गया था। 

Bihar Police Home Guard Result: 98 पदों पर थी भर्ती
ड्राइविंग दक्षता परीक्षण में कुल 105 उम्मीदवार शामिल हुए थे और 24 अनुपस्थित थे। इनमें से 71 उम्मीदवारों ने ड्राइविंग दक्षता परीक्षा और दस्तावेजों के सत्यापन में सफलता प्राप्त की थी। सफल उम्मीदवारों में 63 पुरुष और 8 महिलाएं हैं। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन होम गार्ड विभाग के कुल 98 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए किया गया था।   
विज्ञापन
विज्ञापन


Bihar Police Home Guard Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  csbc.bih.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Bihar Home Guard के टैब पर क्लिक करें।

3. अब पेज पर Bihar Home Guards Constable Driver से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

4. अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।

5. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें