फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSBC: बिहार पुलिस परीक्षा कल से, निर्धारित समय तक ही मिलेगा प्रवेश; जानें एंट्री टाइम और जरूरी गाइडलाइंस

Tue, 15 Jul 2025 01:34 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CSBC Bihar Police Constable Exam Guidelines: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 16 जुलाई से शुरू हो रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। इस भर्ती परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी गाइडलाइंस नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CSBC Bihar Police Constable Exam Guidelines: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) 16 जुलाई से बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन शुरू करेगा। कुल 19,838 पदों के लिए लिखित परीक्षा 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक होगी। उम्मीदवारों का प्रवेश सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। 

विज्ञापन


बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के सफल संचालन हेतु राज्य के सभी 38 जिला मुख्यालयों में कुल 627 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। केंद्र का मुख्य द्वार 10:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

Guidelines, दिशा-निर्देश - फोटो : Adobe Stock

परीक्षा के लिए अनिवार्य दिशा-निर्देश

  • अभ्यर्थी केवल सुबह 10:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे। इसके बाद केंद्र के गेट बंद कर दिए जाएंगे।
  • परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र अनिवार्य हैं।
  • परीक्षा खत्म होने के बाद, जब तक OMR शीट को सील नहीं किया जाएगा, तब तक कोई परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष से बाहर नहीं जा सकेगा। 
  • सभी अभ्यर्थियों को फिलहाल अस्थायी (औपबंधिक) रूप से परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई है। यह जरूरी नहीं कि सभी का चयन मान्य हो ही जाए। 
  • ऑनलाइन फॉर्म में जो जानकारी दी गई है, उसकी जांच परीक्षा के बाद की जाएगी। अगर किसी भी जानकारी में गलती या गड़बड़ी पाई गई, तो अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।
  • परीक्षा में OMR शीट भरने के लिए पेन प्रश्न-पुस्तिका के साथ ही दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार को अपने साथ कोई भी पेन, पेंसिल या अन्य लेखन सामग्री लाने की अनुमति नहीं है। 
  • परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, पेजर, वाई-फाई डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक पेन जैसी कोई भी चीज लाना या इस्तेमाल करना पूरी तरह से मना है।
  • अगर कोई अभ्यर्थी ऐसा करता है, तो उसे अनुचित साधन मानकर बिहार लोक परीक्षा अधिनियम, 2024 और भारतीय न्याय संहिता, 2024 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें