Bihar JEEVIKA 2025: बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (BRLPS) ने बिहार जीविका भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे दी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 2747 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, जीविका कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 19 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 के बीच किया गया था। परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अब उत्तर कुंजी के माध्यम से अपने प्रश्नों के सही उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं।