उम्मीदवारों की संख्या
परिणाम की आधिकारिक पीडीएफ के अनुसार, एसएससी सीजीएल परीक्षा 2025 के लिए 12 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 1,39,395 उम्मीदवार टियर-1 परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं और अब वे टियर-2 परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं।
पदों के अनुसार चयन और कट-ऑफ अंक
कुल उत्तीर्ण उम्मीदवारों में से 6,196 उम्मीदवारों को जूनियर सांख्यिकी अधिकारी (JSO) पद के लिए, 2,781 उम्मीदवारों को सांख्यिकी अन्वेषक (ग्रुप-II) पद के लिए तथा 1,30,418 उम्मीदवारों को अन्य पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। कट-ऑफ की बात करें तो सबसे अधिक कट-ऑफ JSO पद के लिए रहा, इसके बाद सांख्यिकी अन्वेषक (ग्रुप-II) का स्थान रहा, जबकि अन्य पदों के लिए कट-ऑफ अपेक्षाकृत कम रहा।