बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने बिहार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कॉमन प्रवेश परीक्षा (आईटीआईसीएटी) - 2019 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में उपस्थित होना चाहते हैं, वे अब बिहार ITICAT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि, BCECE 28 अप्रैल, 2019 को ITICAT 2019 परीक्षा आयोजित करेगा। ITICAT 2019 की अधिकारिक अधिसूचना 14 मार्च, 2019 को जारी की गई थी और वहीं आवेदन प्रक्रिया 05 अप्रैल, 2019 तक चली थी। अब परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे प्रवेश पत्र की जांच और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए नियमों का पालन कर सकते हैं।