इन जिलों के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड
बिहार होमगार्ड भर्ती के लिए फिलहाल भोजपुर, मुंगेर, लखीसराय, दरभंगा और पूर्णिया जिलों के अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। अन्य जिलों के अभ्यर्थियों के लिए भी प्रवेश पत्र धीरे-धीरे जारी किए जाएंगे। वेबसाइट पर स्पष्ट किया गया है कि शेष जिलों से संबंधित सूचना और प्रवेश पत्र समय पर वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
बिहार होमगार्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे बताए आसान से चरण फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट (onlinebhg.bihar.gov.in) पर जाएं।
- यहां पर उपलब्ध Bihar Home Guard Recruitment 2025 के नीचे यूजर मैनुअल और डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद Download Admit Card आपके सामने दिखेगा।
- अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए प्रवेश पत्र की एक कॉपी अपने पास रख लें।