फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Jobs: इस राज्य में निकली ग्राम कचहरी सचिव के लिए 1500+ नौकरियां, 12वीं पास के लिए मौका; जानें सैलरी

Sun, 19 Jan 2025 02:00 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Jobs in Bihar:  बिहार पंचायती राज विभाग ने ग्राम कचहरी सचिव के लिए 1500 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 जनवरी 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Bihar Gram Kachahari Sachiv Bharti 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Govt Jobs in Bihar: बिहार पंचायती राज विभाग (Bihar Panchayati Raj Department) ने ग्राम कचहरी सचिव (Bihar Gram Kachahari Sachiv Bharti 2025) के 1583 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह एक बेहतरीन अवसर है उन उम्मीदवारों के लिए जो बिहार राज्य में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों को 29 जनवरी 2025 तक आवेदन करने का समय मिलेगा।
विज्ञापन


उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ps.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। साथ ही, सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर आवेदन शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन करना होगा। चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

और भी पढ़ें: Govt Jobs: टीचिंग, बैंकिंग, मेडिकल और रेलवे सहित कई विभागों में हजारों सरकारी नौकरियां; जानें पात्रता मानदंड
विज्ञापन

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होना चाहिए या राज्य सरकार द्वारा घोषित समकक्ष अर्हता प्राप्त होनी चाहिए। आयु सीमा इस प्रकार है:
  • अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु: 35 वर्ष
  • पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए: 40 वर्ष
  • महिला (अनारक्षित), अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए: 42 वर्ष
  • पूर्व में ग्राम कचहरी के पदों पर काम कर चुके उम्मीदवारों के लिए: अधिकतम आयु 55 वर्ष

वेतन और चयन प्रक्रिया

यह भर्ती संविदा के आधार पर की जा रही है। चयन 12वीं के अंकों के आधार पर किया जाएगा। स्नातक डिग्री वाले उम्मीदवारों को 10% और स्नातकोत्तर डिग्री वाले उम्मीदवारों को 20% अंक की अधिमानता दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 6000 रुपये सैलरी मिलेगी।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले ps.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Bihar Gram Kachahari Sachiv (Samvida) Recruitment 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आवेदन स्वीकार होने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म की छायाप्रति निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें