फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Govt Jobs: बिहार सरकार ने जारी की ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Sun, 02 Oct 2022 12:02 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

बिहार सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 सितंबर, 2022 से जारी है। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्तूबर, 2022 तक अपना आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Sarkari Naukri - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बिहार सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने ऑफिस अंटेंडेंट के रिक्त पदों पर भर्ती जारी की है और इसके लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से हो रहे हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे अपना आवेदन बिहार सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dst.bihar.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

इस तारीख तक कर लें आवेदन
बिहार सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 सितंबर, 2022 से जारी है। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्तूबर, 2022 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही होंगे। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में पदों के अनुसार योग्यता और आयु-सीमा मांगी गई है। सामान्य वर्ग के आवेदकों को 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 309 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें