फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Jobs: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार सरकार का तोहफा! PT प्रतियोगी परीक्षा का शुल्क मात्र 100 रुपये

Fri, 15 Aug 2025 10:52 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar: बिहार सरकार ने युवाओं के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। अब राज्यस्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा का शुल्क केवल 100 रुपये रहेगा। पूरी खबर नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Jobs: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के युवाओं को डबल गिफ्ट दिया है। उन्होंने राज्य में आयोजित सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं का आवेदन शुल्क घटाकर मात्र 100 रुपये कर दिया है, साथ ही मेन्स एग्जाम का शुल्क भी माफ कर दिया गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।

युवाओं को सरकारी नौकरी के अधिक अवसर

उन्होंने अपने एक्स पर कहा, राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करने तथा उनका भविष्य सुरक्षित करने के लिए सरकार ने यह ठोस कदम उठाए हैं। इसी दिशा में अब प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क में बड़ी राहत देने का एक और निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


राज्यस्तरीय सरकारी नौकरी हेतु सभी आयोगों यानी, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC), बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC), बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC), केन्द्रीय सिपाही चयन परिषद (CCSB) आदि द्वारा आयोजित प्रारंभिक (PT) प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क में एकरूपता लाकर अभ्यर्थियों को बड़ी छूट देने का निर्णय लिया गया है।
 

मुख्य परीक्षा मुफ्त

अब प्रारंभिक (PT) प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए मात्र 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं प्रारंभिक परीक्षा पास कर मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। इस कदम से लाखों युवाओं को लाभ मिलेगा और राज्य में अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी तथा रोजगार मिलने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें