जरूरी निर्देश
बीटीएससी कीट कलेक्टर परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है, इसलिए उम्मीदवार इसे डाउनलोड करलें और उसका एक प्रिंट आउट ले लें। ध्यान दें, उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा समय और तारीख जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है, जो परीक्षा में सम्मिलन के लिए आवश्यक होती है। साथ ही, एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों का पालन करना भी अनिवार्य होता है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सही तरीके से पूरी हो सके।
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर "Admit Card" सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद, "BTSC Insect Collector Admit Card 2025" लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- अब "Submit" बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, उसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।