Bihar BSFC Recruitment 2022: बिहार राज्य खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (BSFC) में कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। इन पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आज ही आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 दिसंबर 2022 से शुरू हो गई थी। खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड ने सहायक प्रबंधक, सहायक लेखा अधिकारी, लेखाकार, गुणवत्ता नियंत्रक और लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के पदों पर भर्ती के लिए 526 रिक्तियों को जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन लिंक आज यानी 02 जनवरी 2023 तक ही सक्रिय रहेगा।
बिहार राज्य खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। यह भर्ती अभियान कुल 526 खाली पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
पदों का विवरण
| पद का नाम |
रिक्तियों की संख्या |
| सहायक प्रबंधक |
262 पद |
| सहायक लेखा अधिकारी |
20 पद |
| लेखाकार |
10 पद |
| क्वालिटी कंट्रोलर |
101 पद |
| लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) |
133 पद |
| कुल |
526 पद |
Bihar BSFC Recruitment 2022 महत्वपूर्ण तिथियां
| परीक्षा कार्यक्रम |
महत्वपूर्ण तिथियां |
| अधिसूचना जारी हुई |
11 दिसंबर 2022 |
| ऑनलाइन आवेदन |
13 दिसंबर 2022 से शुरू होगा |
| आवेदन की अंतिम तिथि |
02 जनवरी 2023 |
| परीक्षा तिथि की सूचना |
अधिसूचित की जाएगी |
Bihar BSFC Recruitment 2022 शैक्षिक योग्यता
- सहायक प्रबंधक (Assistant Manager) किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, संस्थान से मास्टर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट (पीजीडीबीएम) होना जरूरी है।
- सहायक लेखा अधिकारी (Assistant Account Officer) चार्टर्ड एकाउंटेंसी के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.कॉम डिग्री। केंद्र सरकार / बिहार सरकार या केंद्र सरकार / सरकारी उद्यम / निगम में सहायक लेखा अधिकारी या समकक्ष पद के रूप में 05 वर्ष का अनुभव।
- लेखाकार (Accountant) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सीए इंटर डिग्री के साथ बीकॉम पास किया हो।
- गुणवत्ता नियंत्रक( Quality Controller) बीएससी (कृषि) या बीटेक या खाद्य विज्ञान / खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी / कृषि इंजीनियरिंग / जैव प्रौद्योगिकी में AICTE द्वारा अनुमोदित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।
- अवर श्रेणी लिपिक (Lower Division Clerk) (LDC) मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक किया हो और कंप्यूटर संचालन में कुशल हो। कंप्यूटर टाइपिंग का ज्ञान रखते हों।