BSEB Vacancy 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने JEE और NEET की तैयारी कराने के लिए गणित और केमिस्ट्री विषय के शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती राज्य में संचालित कोचिंग कार्यक्रम के लिए की जा रही है। योग्य और अनुभवी उम्मीदवार 16 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
गणित शिक्षक के लिए क्या होनी चाहिए पात्रता?
BSEB पटना के विभिन्न 10 विद्यालयों में JEE/NEET कोचिंग के लिए गणित (Mathematics) विषय के शिक्षकों की नियुक्ति करेगा। इस पद के लिए उम्मीदवार के पास M.Sc. (Mathematics), B.Tech. या M.Tech. की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही किसी प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान में JEE या NEET से संबंधित अध्यापन का कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।
चयनित शिक्षकों को 2,000 प्रति घंटे की दर से मानदेय दिया जाएगा। उनका कार्य छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराना होगा।
केमिस्ट्री शिक्षक के लिए योग्यता
समिति ने सारण प्रमंडल मुख्यालय में JEE/NEET कोचिंग के लिए केमिस्ट्री (Chemistry) विषय के शिक्षक की भर्ती भी निकाली है। इस पद के लिए उम्मीदवार के पास M.Sc., B.Tech. या M.Tech. की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा किसी प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान में JEE या NEET से संबंधित पढ़ाने का कम से कम 5 वर्ष का अनुभव जरूरी है।
इस पद पर चयनित उम्मीदवार को 2 लाख प्रति माह तक मानदेय दिया जा सकता है।