Bihar ANM Result: स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार (SHSB) ने एएनएम (Auxiliary Nurse Midwife) भर्ती 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 5006 पदों के लिए चल रही इस भर्ती में लिखित परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। बिहार एएनएम रिजल्ट पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जारी कर दी गई है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों का विवरण शामिल है।
बिहार एएनएम रिजल्ट 2025 पीडीएफ के अनुसार, कुल 7,780 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह भर्ती परीक्षा 17 से 19 दिसंबर 2025 के बीच कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी।
मेरिट के आधार पर, विभिन्न श्रेणियों में उपलब्ध रिक्तियों के 1:1.5 अनुपात में उम्मीदवारों को डीवी के लिए बुलाया गया है। रिजल्ट पीडीएफ में कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स, डीवी के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची और अन्य संबंधित विवरण भी शामिल हैं।