Apprenticeship 2026: अगर आप आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक डिग्री उत्तीर्ण हैं और करियर की शुरुआत के लिए बेहतर अवसर की तलाश में हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। आईटीआई/डिप्लोमा/इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए रेलवे, बैंकिंग, राज्य विद्युत बोर्ड (ईबी), सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, केंद्रीय और राज्य सरकारी विभागों में अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध हैं।
इन अप्रेंटिसशिप पदों में ट्रेड अप्रेंटिस, आईटीआई अप्रेंटिस, एक्ट अप्रेंटिस, अप्रेंटिस ट्रेनी, ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी, टेक्नीशियन अप्रेंटिस आदि शामिल हैं। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उम्मीदवारों को मासिक वजीफा भी मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार यहां बताई गईं भर्तियों में अपनी पसंद और योग्यता के अनुसार शामिल हो सकते हैं।