BHU Recruitment 2023 आवेदन शुल्क
बीएचयू की इस भर्ती के लिए अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी आवेदकों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जो गैर-वापसी होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।
BHU Recruitment शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से प्रासंगिक विषय में स्नातक/परास्नातक/पीएचडी होना चाहिए।
BHU Recruitment 2023 पदों का विवरण
बीएचयू फैकल्टी भर्ती अभियान 307 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 85 रिक्तियां प्रोफेसर के पद के लिए हैं, 133 रिक्तियां एसोसिएट प्रोफेसर के पद के लिए हैं और 89 रिक्तियां सहायक प्रोफेसर के पद के लिए हैं।