फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHEL Artisan Jobs: बीएचईएल में 500+ पदों पर बंद होने वाली है आवेदन विंडो, मौका न गंवाएं; तुरंत करें पंजीकरण

Thu, 07 Aug 2025 12:46 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BHEL Artisan Registration 2025: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में आर्टिसन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द पंजीकरण कर लें, क्योंकि आवेदन विंडो बहुत जल्द बंद होने वाली है।
विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BHEL Artisan Registration: भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में जल्द ही आर्टिसन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने वाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए कल, 8 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 515 पदों को भरना है। इस भर्ती में फिटर, वेल्डर, टर्नर, मैकेनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और फाउंड्रीमैन के पद शामिल है।    

कौन कर सकता है आवेदन?

बीएचईएल आर्टिसन भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा, संबंधित ट्रेड में एनटीसी (नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट) यानी आईटीआई और एनएसी (नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट) होना अनिवार्य है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60% अंक तथा एससी/एसटी वर्ग के लिए न्यूनतम 55% अंक अनिवार्य हैं।

विज्ञापन

भाषाई योग्यता और आयु सीमा

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक राज्यों से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए संबंधित क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान जरूरी है। वहीं, अन्य राज्यों से आवेदन करने वालों के लिए हिंदी भाषा का ज्ञान अनिवार्य है। यह स्थानीय कार्यक्षमता और संवाद के लिहाज से आवश्यक है।

सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। वहीं, एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

कैसे होगा चयन?

इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी। इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन और अंत में चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • होमपेज पर "Careers" या "Recruitment" टैब पर क्लिक करें।
  • "Apply Online" या "Online Registration" लिंक पर क्लिक करें।
  • पहले अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर देकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म को सही जानकारी से भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • सभी जानकारी जांचकर फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें