फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat electronics limited : भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड में इन पदों के लिए भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Sat, 24 Oct 2020 06:37 PM IST
दीप्ति मिश्रा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
bel - फोटो : file photo
विज्ञापन

Bharat electronics limited recruitment: भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (बीईएल) ने ट्रेनी इंजीनियर-1, प्रोजेक्ट इंजीनियर-1 और प्रोजेक्ट ऑफिसर-1 के कई पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। बीईएल ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर कहा कि इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 अक्तूबर से पहले आवेदन करें।

विज्ञापन


भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड में ट्रेनी इंजीनियर-1, प्रोजेक्ट इंजीनियर-1 और प्रोजेक्ट ऑफिसर-1 के 23 पदों पर नियुक्तियां कीं जाएंगी। इस संबंध में बीईएल ने अपने आधिकारिक पोर्टल पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कहा है कि इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार अप्लाई करने से पहले आधिकारिक पोर्टल bel-india.in पर जाकर नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ ले। अगर आवेदन में कोई गड़बड़ी हो गई, तो उसे रद किया जा सकता है।
विज्ञापन


इन पदों के लिए भर्ती : भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड में ट्रेनी इंजीनियर के 13, प्रोजेक्टर इंजीनियर के 9 और प्रोजेक्ट ऑफिसर के एक पद के लिए भर्ती की जा रही है।

Trending Videos

योग्यता 
बीईएल की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ट्रेनी इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक, बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। वहीं प्रोजेक्ट ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीए/एमएसडब्ल्यू/ एमए की डिग्री चाहिए। 

आयु
ट्रेनी इंजीनियर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 25 साल होनी चाहिए। वहीं प्रोजेक्ट इंजीनियर और प्रोजेक्ट ऑफिसर के पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 28 साल होनी चाहिए। आयु में एससी/ एसटी के लिए पांच साल, ओबीसी के लिए तीन साल और दिव्यांगजनों के लिए अधिकतम 10 साल तक की छूट दी गई है। 

वेतन  
ट्रेनी इंजीनियर के पद के लिए 25,000 से 31,000 तक मासिक वेतन दिया जाएगा। वहीं प्रोजेक्ट इंजीनियर और प्रोजेक्ट ऑफिसर के पद के लिए 40,000 से 50,000 तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। 
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 अक्तूबर है। इसलिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अंतिम तारीख का इंतजार न करें, जल्दी आवेदन कर दें। 

बीईएल ने इन पदों के लिए भी मांगे आवेदन 
इसके अलावा, भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड ने टेक्नीशियन अप्रेन्टस, पंचकूला स्थित इकाई के लिए सुरक्षा अधिकारी और चेन्नई स्थित यूनिट के लिए हवलदार के पद के लिए भी आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख क्रमश: 15 नवंबर, 11 नवंबर और 30 अक्तूबर है। अधिक जानकारी के लिए बीईएल की आधिकारिक वेबसाइल देखें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें