फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police SI Exam 2021: UPSI की लिखित परीक्षा की आन्सर-की पर आपत्ति दर्ज कराने से पहले इन नियमों को जान लें अभ्यर्थी

Thu, 16 Dec 2021 06:17 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने तीन अलग-अलग फेजों में कराए गए एग्जाम की आन्सर-की जारी कर दी है। इसके अलावा परीक्षार्थियों को आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है। 
 
विज्ञापन
UP Police SI Exam 2021 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर, पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के लिए हाल ही में खत्म हुई लिखित परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी की जा चुकी है। इसके लिए भर्ती बोर्ड की ओर से उम्मीदवारों के लिए एक ऑफिशियल नोटिस भी जारी किया गया था। ऐसे में अगर किसी उम्मीदवार को इन आन्सर-की को लेकर कोई आपत्ति होती है तो वो ऑनलाइन 16 दिसंबर 2021 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। भर्ती बोर्ड इस प्रक्रिया को पूरा कराने के बाद जल्द ही इस परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है। इसके अलावा इस बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं। साथ ही सरकारी नौकरी के लिए कराई जाने वाली परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स के सवालों की पक्की तैयारी करने के लिए अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे फ्री करेंट अफेयर्स बैच FREE Current Affairs - Download Now को सब्सक्राइब कर सकते हैं। 

कब हैं आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख   

अगर किसी अभ्यर्थी के प्रश्नपत्र में कोई गलत प्रश्न पूछा गया हो या किसी प्रश्न के उत्तर विकल्प गलत हों तो वो अपनी आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है। इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवार को यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना  होगा जहां उन्हें ‘आपत्ति दर्ज कराए जाने हेतु’ वाला एक्टिव लिंक मिल जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करते ही अभ्यर्थी के सामने एक विंडो खुल जाएगी, जिसमें उम्मीदवार को अपना नाम, जन्मतिथि, पेपर की तारीख, शिफ्ट का नाम और कैप्चा कोड भरकर सब्मिट बटन पर क्लिक कर देना होगा।   

आपत्ति दर्ज कराने से पहले जान लें ये जरूरी नियम 

 यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जारी की गई उत्तरकुंजी को देखने के बाद यदि किसी अभ्यर्थी को प्रश्नपत्र में पूछे या बताए गए उत्तर विकल्प को लेकर किसी तरह की कोई विसंगति समझ आती है तो ऐसे कैंडिडेट्स को ऑब्जेक्शन अपील करने का मौका दिया गया है। लेकिन आपत्ति दर्ज कराने से पहले उम्मीदवार को संबंधित आपत्ति के संबंध में पुख्ता जानकारी कर लेनी होगी। इसके अलावा उसे सिद्ध करने के लिए उचित दस्तावेज, आधिकारिक जानकारी भी उपलब्ध करानी होगी। अन्यथा की स्थिति में ऐसी आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।   

जाने लें एग्जाम के बाद अभी कितने चरण हैं बाकी  

यूपी पुलिस में एसआई समेत कई अन्य पदों पर होने वाली भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की 400 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा 2 दिसंबर तक पूरी कराई जा चुकी है। इस एग्जाम में सफल होने के बाद अब उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा को पास करना होगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। 

मूल्यांकन में लागू होगी नेगेटिव मार्किंग?  

 यूपी पुलिस में एसआई समेत कई अन्य पदों पर होने वाली भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की 400 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा 2 दिसंबर तक पूरी कराई जा चुकी है। इस एग्जाम में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा को पास करना होगा। बता दें कि दरोगा भर्ती की इस परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।  

ऐसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री में  पक्की तैयारी :

अगर आप SSC GD, UPSI, NDA & NA, UP लेखपाल या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और उसे मजूबत बनाना चाहते है तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। जहां एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। आप इन कोर्सेस से जुडने के लिए सफलता ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही डेली, वीकली और मंथली करेंट अफेयर्स की भी बिल्कुल निशुल्क तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें