फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Exam 2022: किसी भी छात्रों का नहीं होगा नुकसान लेकिन सीबीएसई सभी छात्रों को देगा नंबर एक समान, जानिए क्या है पूरा मामला

Thu, 16 Dec 2021 05:44 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

CBSE ने कक्षा 10वीं के इंग्लिश के प्रश्नपत्र को लेकर एक नोटिस जारी किया है जिसमें बोर्ड ने दसवीं के सभी छात्र-छात्राओं को इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर परीक्षा में एक समान अंक दिए जाने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
CBSE Exam 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से साल-2021-22 में पहली बार आयोजित किए जाने वाले दसवीं और बारहवीं के प्री-बोर्ड एग्जाम चल रहे हैं। हाल ही इन परीक्षाओं के अंतर्गत कक्षा-10 के इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर की परीक्षा के प्रश्नपत्र को लेकर काफी विवाद बना हुआ था जो अब खत्म हो चुका है। इस पेपर में पैसेज का एक सेट पूछा गया था जो सीबीएसई बोर्ड के दिशानिर्देशों के अनुरूप नहीं था। जिसे अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं के अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र से हटा दिया है। सीबीएसई बोर्ड ने बताया है कि इस सवाल के लिए सभी छात्र-छात्राओं को एकसमान यानि फुल मार्क्स दिये जाएंगे। बोर्ड के इस फैसले से किसी स्टूडेंट्स का कोई नुकसान नहीं होगा। इसके लिए बोर्ड की ओर से एक नोटिस भी जारी किया गया है। इस ऑफिशियल नोटिफिकेशन को देखने के लिए स्टूडेंट्स सीबीएसई की वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके अलावा बोर्ड स्टूडेंट्स अपनी आगामी परीक्षा की तैयारी और रिवीजन के लिए Safalta school Online Classes: Join Now पर जारी क्लासेस को भी ज्वॉइन कर सकते हैं।  

जान लें जारी किए गए नोटिस में क्या है आखिर 

सीबीएसई के जरिए जारी किए गए नोटिस में यह स्पष्ट सूचित किया गया है कि ‘क्लास 10 टर्म 1 एग्जाम 2021 इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर क्वेश्चन पेपर से पैसेज का एक सेट बोर्ड के दिशानिर्देशों के अनुसार नहीं है। जानकारी मिलने पर बोर्ड ने इस मामले को सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स के पास समीक्षा के लिए भेजा था। जिसके बाद उनकी सिफारिश के आधार पर यह निर्णय लिया गया है कि पैसेज नंबर 1 और इससे जुड़े सवाल हटा दिये जाएं।’ इसके पश्चात सीबीएसई ने इस परीक्षा में बैठने वाले स्टूडेंट्स को समान अंक देने का निर्णय लिया है। 

कैसे डाउनलोड करें ऑफिशयल मॉडल पेपर 

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • यहां शैक्षणिक वेबसाइट वाले विकल्प का चुनाव करना होगा। 
  • इस ऑप्शन का चयन करते ही CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा। 
  • होमपेज पर दिखाई दे रहे सैंपल क्वेश्चन पेपर-2021-22 वाले विकल्प पर जाना होगा। 
  • जहां से स्टूडेंट्स अपनी कक्षा व विषय के मुताबिक जरूरी मॉडल पेपर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। 
  •  इस पीडीएफ को छात्र आसानी से प्रिन्ट भी कर सकते हैं।    

 इस तरह की स्ट्रेटजी आ सकती है एग्जाम में काम :

प्रश्न पत्र को ध्यान से पढ़ें कि आपको किस सेक्शन में कितने प्रश्न करने हैं। 

विज्ञापन

सही उत्तर वाले गोले को अच्छी तरह से केवल नीले या काले रंग के स्याही बॉल प्वाइंट पेन से ही ओएमआर शीट पर भरना है।
छात्र सभी प्रश्नों को ध्यान से देखें और कठिनाई के क्रम में प्रश्न हल करते हुए आगे बढ़ें।
कोई नकारात्मक अंक यानी निगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है, इसलिए सभी प्रश्न करने का प्रयास करें - प्रश्नों को छोड़ने से बचें।
परीक्षा के दौरान शांत और प्रश्न पत्र पर केंद्रित बने रहें।

Class 10 CBSE Math Preparation Tips

आगे पढ़ें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें