फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BECIL Recruitment 2022: बेसिल ने शुरू की 500 पदों पर भर्ती, स्नातकों को मिलेगी डायरेक्ट नौकरी

Mon, 17 Jan 2022 03:46 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BECIL Recruitment 2022 No Exam: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL/बेसिल) ने becil.com पर इन्वेस्टिगेटर यानी अन्वेषक और सुपरवाइजर यानी पर्यवेक्षक की भर्ती के लिए अधिसूचना प्रकाशित की है।
विज्ञापन
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL/बेसिल) ने becil.com पर इन्वेस्टिगेटर यानी अन्वेषक और सुपरवाइजर यानी पर्यवेक्षक की भर्ती के लिए नवीनतम अधिसूचना प्रकाशित की है। अखिल भारतीय त्रैमासिक स्थापना आधारित रोजगार सर्वेक्षण और प्रवासी कामगारों पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण में कुल 500 रिक्तियां भरी जाएंगी। उम्मीदवार 25 जनवरी, 2022 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। कुल में से 350 रिक्तियां इन्वेस्टिगेटर यानी अन्वेषक उपलब्ध हैं और सुपरवाइजर यानी पर्यवेक्षक के लिए 150 रिक्तियां हैं। उपरोक्त पदों पर भर्ती आवेदन जमा करने के लिए अंतिम तिथि 25 जनवरी, 2022 रखी गई है। उपरोक्त पदों पर भर्ती आवेदन के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित की गई है।

बेसिल की रिक्तियों का विवरण

  1. इन्वेस्टिगेटर यानी अन्वेषक - 350 पद
  2. सुपरवाइजर यानी पर्यवेक्षक - 150 पद 
विज्ञापन

बेसिल भर्ती में वेतन

  1. इन्वेस्टिगेटर यानी अन्वेषक - 24,000/- रुपये प्रति माह (लक्ष्य आधारित)
  2. सुपरवाइजर यानी पर्यवेक्षक - 30,000/- रुपये प्रति माह (लक्ष्य आधारित)
 

BECIL Recruitment अन्वेषक और पर्यवेक्षक पदों के लिए पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता

इन्वेस्टिगेटर यानी अन्वेषक - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री और कंप्यूटर का अच्छा कार्यसाधक ज्ञान होना चाहिए। साथ ही तैनाती से संबंधित क्षेत्र की स्थिति/ क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है।

सुपरवाइजर यानी पर्यवेक्षक - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री और कंप्यूटर का अच्छा कार्यसाधक ज्ञान होना चाहिए। साथ ही तैनाती से संबंधित क्षेत्र की स्थिति/ क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है।

 

BECIL Recruitment 2022 आवेदन और चयन प्रक्रिया

बेसिल भर्ती 2022 के लिए आवेदन केवल ई-मेल के माध्यम से projecthr@becil.com पर जमा किया जाना चाहिए, कोई अन्य मोड स्वीकार नहीं किया जाएगा। अन्वेषक और पर्यवेक्षक पदों के लिए चयन प्रक्रिया के तहत स्क्रीनिंग के बाद उम्मीदवारों के अंतिम चयन के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
 
विज्ञापन

BECIL Recruitment का आवेदन शुल्क

  • सामान्य - 500/- रुपये
  • ओबीसी - 500/- रुपये
  • भूतपूर्व सैनिक - 500/- रुपये
  • एससी / एसटी - 350/-रुपये
  • ईडब्ल्यूएस/ पीएच - 350/- रुपये
     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें