फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BECIL Recruitment 2022: बेसिल ने 160 पदों पर निकाली भर्ती, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन, मिलेगी एक लाख तक सैलरी

Fri, 23 Sep 2022 12:45 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BECIL Recruitment 2022: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को वॉक इन इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result Live 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BECIL Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर सामने आया है। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) ने बंपर पदों पर भर्ती जारी की है। यह भर्ती जनसंपर्क विभाग, मध्य प्रदेश सरकार के लिए जारी की गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्यू के लिए पहुंचना होगा। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे अपना आवेदन नीचे दिए गए नोटिफिकेशन के भीतर फॉर्म को भर कर इंटरव्यू के समय अपने साथ ले जाएं।

विज्ञापन

BECIL Recruitment 2022: कब होगा साक्षात्कार?
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को वॉक इन इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। साक्षात्कार 23 सितंबर, 2022 और 29 सितंबर, 2022 तक होंगे। साक्षात्कार का फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार इस नोटिफिकेशन को चेक करें- BECIL Recruitment 2022 Notification

BECIL Recruitment 2022: इन पदों पर मिलेगी भर्ती
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर/ऑफिस बॉय: 50 पद, वेतन-  8000 से 10000 प्रतिमाह
  • डेटा एनालिस्ट/सोशल मीडिया एनालिस्ट: 50 पद, वेतन- 15000 से 25000 प्रतिमाह
  • रिसर्च एसोसिएट/कंटेंट राइटर: 10 पद, वेतन- 25000 से 40000 प्रतिमाह
  • एसोसिएट सलाहकार/रचनात्मक सामग्री लेखक/ग्राफिक डिजाइनर/वीडियो संपादक: 30 पद, वेतन- 40000 से 60000 प्रतिमाह
  • सलाहकार / सीनियर सामग्री लेखक: 05 पद, वेतन- 60000 से 80000 प्रतिमाह
  • सीनियर कंसल्टेंट/प्रोजेक्ट लीड: 05 पद, वेतन- 80000 से 100000 प्रतिमाह
  • प्रधान सलाहकार / परियोजना प्रबंधक: 10 पद, वेतन- 100000+ 
विज्ञापन

BECIL Recruitment 2022: इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
  • शैक्षिक / व्यावसायिक प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र, यदि कोई हो।
  • कार्य अनुभव प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • ईपीएफ/ईएसआईसी कार्ड की प्रति (यदि पहले से है)
  • पुलिस सत्यापन (चयन होने के समय)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें