BECIL Recruitment 2021: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने विभिन्न पदों पर निकली रिक्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। इन्वेस्टिगेटर, सुपरवाइजर, सिस्टम एनालिस्ट, सीनियर डोमेन एक्सपर्ट, जूनियर डोमेन एक्सपर्ट एमटीएस, सब्जेक्ट-मैटर एक्सपर्ट और यंग प्रोफेशनल के पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई गई है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन रिक्तियों के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए अब 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट becilmol.cbtexam.in के जरिए इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।