फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs: यहां ग्रेजुएट-टेक्नीशियन अपरेंटिस पदों पर भर्ती की अंतिम तिथि नजदीक, फटाफट कर लें अप्लाई

Wed, 18 Oct 2023 03:38 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BDL Recruitment: भारत डायनामिक्स लिमिटेड में ग्रेजुएट और तकनीशियन अपरेंटिस पदों पर भर्ती चल रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
bdl recruitment - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BDL Recruitment: भारत डायनामिक्स लिमिटेड में ग्रेजुएट और तकनीशियन अपरेंटिस पदों पर भर्ती चल रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे आधिकारिक वेबसाइट bdl-india.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की समय-सीमा समाप्त होने वाली है।

विज्ञापन

BDL Recruitment रिक्तियों का विवरण 

भारत डायनामिक्स लिमिटेड में ग्रेजुएट और तकनीशियन अपरेंटिस के 119 पदों पर भर्ती चल रही है। पदों का विवरण नीचे देख सकते हैं- 

  • ग्रेजुएट अपरेंटिस 83 पद

  • तकनीशियन अपरेंटिस 36 पद

BDL Recruitment आयुसीमा

भारत डायनामिक्स लिमिटेड में ग्रेजुएट और तकनीशियन अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। 

BDL Recruitment शैक्षणिक योग्यता

ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिग्री होना चाहिए। जबकि तकनीशियन अपरेंटिस के लिए इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा होना चाहिए। 

विज्ञापन

BDL Recruitment स्टाइपेंड

ग्रेजुएट अपरेंटिस के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 9000 रुपये हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा, जबकि तकनीशियन अपरेंटिस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 8000 रुपये मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें