BARC Recruitment 2021: डॉ होमी जहांगीर भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र यानी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC), मुंबई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नर्स, ड्राइवर, स्टाइपेंडरी ट्रेनी और अन्य विभिन्न पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 15 फरवरी 2021 तक http://barc.gov.in/ पर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थान की ओर से 63 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें से 53 रिक्तियां सीधी भर्ती के लिए और 10 स्टाइपेंडरी ट्रेनी के लिए हैं।