Bank Of Maharashtra Vacancy: भर्ती विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से बैंक ऑफ महाराष्ट्र में स्केल II, III, IV, V, VI एवं VII ऑफिसर के कुल 172 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें जनरल मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, चीफ मैनेजर, सीनियर मैनेजर जैसे पद शामिल हैं।
आवेदन करते समय होगी इन दस्तावेजों की जरूरत
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करते समय अपलोड किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज
- 10वीं प्रमाण पत्र और मार्कशीट
- 12वीं प्रमाण पत्र और मार्कशीट
- डिप्लोमा प्रमाण पत्र के साथ सेमेस्टर/वर्षवार मार्कशीट, जहां भी लागू हो
- स्नातक सेमेस्टर/वर्षवार मार्कशीट के साथ डिग्री प्रमाण पत्र
- स्नातकोत्तर सेमेस्टर/वर्षवार मार्कशीट के साथ डिग्री प्रमाण पत्र
- व्यावसायिक डिग्री: - सेमेस्टर/वर्षवार मार्कशीट के साथ डिग्री प्रमाण पत्र
- प्रमाण पत्र: पात्रता मानदंड में निर्दिष्ट अतिरिक्त प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र
- अनुभव पत्र में से एक के साथ संक्षिप्त बायोडाटा जमा करना सुनिश्चित करें।
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के साथ अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क अवश्य जमा करें, ऐसा न करने पर आपका आवेदन रद्द किया जा सकता है। सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
Bank Of Maharashtra Application Process: ऐसे करें आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in. पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर करेंट ओपनिंग वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको भर्ती से संबंधित Application Link पर क्लिक करना होगा।
- अब वेबसाइट पर पंजीकरण करने के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- पंजीकरण होने के बाद लॉग इन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
- अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।