Bank of Maharashtra SO Vacancy 2023: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने विशेषज्ञ अधिकारियों (Specialist Officers) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 06 फरवरी 2023 तक है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र की यह भर्ती स्केल II और III प्रोजेक्ट 2023-2024 के तहत की जा रही है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 29 विभिन्न पदों पर कुल 225 विशेषज्ञ अधिकारियों की भर्ती करना है।