कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। डिग्री ऐसे कॉलेज या यूनिवर्सिटी से होनी चाहिए जिसे भारत सरकार या एआईसीटीई द्वारा मान्यता मिली हो।
खेल योग्यता में उम्मीदवार ने किसी बड़े स्तर पर खेला होना चाहिए। जैसे - राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने राज्य या देश की ओर से खेला हो, या जूनियर नेशनल, खेलो इंडिया गेम्स, एसजीएफआई में पदक जीता हो। इसके अलावा, जो उम्मीदवार इंटर-यूनिवर्सिटी या स्कूल स्तर की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करना होगा और एक बार जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। ऑफलाइन भुगतान स्वीकार नहीं है।
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹850 रखा गया है। वहीं एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक (ESM/ DESM) और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹175 निर्धारित किया गया है।