बैंक ऑफ बड़ौदा ने बंपर नौकरियां निकाली हैं। इन रिक्तियों में अभ्यर्थियों से मानव संसाधन पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। योग्य उम्मीदवार रिलेशनशिप मैनेजर और अन्य पदों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की आधिकारिक साइट bankofbaroda.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन विभिन्न पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल है। आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए निगम 511 पदों को भरेगा। इन रिक्तियों में छह महीने के अनुभव वाले अभ्यर्थियों को ही चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन
ये नौकरियां सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर, वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर, ग्रुप हेड, प्रोडेक्ट हेड, हेड (ऑपरेशन एंड टेक्नोलॉजी) और डिजिटल सेल्स मैनेजर आदि की हैं। इन रिक्तियां का विवरण नीचे देखें
पद का नाम
पदों की संख्या
सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर
407 पद
ई- वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर
50 पद
टेरीटोरी हेड
44 पद
ग्रुप हेड
6 पद
प्रोडक्ट हेड (इनवेस्टमैंट एंड रिसर्च)
1 पद
हेड (ऑपरेशन & टेक्नोलॉजी)
1 पद
डिजिटल सेल्ल मैनेजर
1 पद
आईटी फंक्शनल एनालिटिक-मैनेजर
1 पद
इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के जरिए होगा। शॉर्ट लिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। इन रिक्तियों के लिए जनरल और ओबीसी अभ्यर्थियों को 600 रुपये की एप्लीकेशन फीस और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।