आवेदन शुल्क
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क देना होगा। PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये+ जीएसटी। वहीं एससी/एसटी/सभी महिला उम्मीदवारों और EWS श्रेणी के लिए 600 रुपये+ जीएसटी, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के लिए 800 रुपये+ जीएसटी निर्धारित किया गया है।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई आदि) से ही किया जा सकेगा। फीस भुगतान की अंतिम तिथि 25 जून 2025 है।
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर “Apprentice Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट कर उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।