फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AWES: पीजीटी / टीजीटी / पीआरटी परीक्षा के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, ये रही पूरी जानकारी

Fri, 04 Oct 2019 05:20 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पीजीटी / टीजीटी / पीआरटी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आज यानी 04 अक्टूबर, 2019 को जारी करेगा। सेना पब्लिक स्कूल (APS) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षा के एडमिट कार्ड आ जारी किए जाने हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि भर्ती परीक्षा 19 और 20 अक्तूबर, 2019 को आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार और शिक्षण कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा परिणाम 30 अक्तूबर, 2019 को घोषित किए जाएंगे।

सेना पब्लिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2019 से 22 सितंबर, 2019 तक चली थी। ये भर्तियां लगभग कुल आठ हजार खाली पदों के लिए निकाली गई हैं। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


AWES Army Teacher परीक्षा एडमिट कार्ड 2019 ऐसे करें डाउनलोड - 

चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : होम पेज पर एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब मांगी गई जानकारी दर्ज कर, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 4 : परीक्षा का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर होगा, उसे डाउनलोड करें। 
चरण 5 : एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें