आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 40 वर्ष और अधिकतम 55 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क के रूप में सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 385 रुपये जमा करना होगा, जिसे ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई) के जरिए भरा जा सकता है।
AWES APS Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट awesindia.com पर जाएं।
- होमपेज पर दिखाई दे रहे “Online Application for APS Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अब नया रजिस्ट्रेशन (New Registration) करें और अपनी डिटेल्स भरें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद यूज़र आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- एप्लिकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- आवश्यक डॉक्यूमेंट्स (फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि) अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/यूपीआई से जमा करें।
- सबमिट करने से पहले फॉर्म का प्रीव्यू चेक करें और फिर फाइनल सबमिट करें।