फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Alert: सावधान! राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी के नाम पर फेक वेबसाइट दे रहीं नौकरियों का झांसा

Thu, 10 Feb 2022 09:26 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Sarkari Naukri Fact Check: एनआरए (National Recruitment Agency) की ओर से चेतावनी जारी की गई है। राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (NRA) के नाम पर बनीं फेक वेबसाइट्स युवाओं को केंद्र सरकार में नौकरियों की पेशकश कर रही हैं।
विज्ञापन
पड़ताल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवा सावधान हो जाएं। इंटरनेट पर कई फर्जी वेबसाइट चल रही हैं जो लोगों को सरकारी नौकरियों का झांसा देकर ठग रही हैं। राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (NRA) के नाम पर बनीं फेक वेबसाइट्स युवाओं को केंद्र सरकार में नौकरियों की पेशकश कर रही हैं। इस संबंध में राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी यानी एनआरए (National Recruitment Agency) की ओर से चेतावनी जारी की गई है। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार की सभी ग्रुप सी और डी की भर्तियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने के लिए राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी बनाई गई है। एनआरए के पास सरकारी नौकरियों के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग, शॉर्टलिस्ट करने के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) आयोजित करने की जिम्मेदारी रहेगी। इससे, वर्तमान में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी), रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) और बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान यानी आईबीपीएस के माध्यम से होने वाली अलग-अलग भर्तियों को राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (NRA) द्वारा आयोजित किया जाएगा। 

हालांकि, यह अभी पूरी तरह से अस्तित्व में नहीं आई है, लेकिन लोगों ने इस एजेंसी के नाम पर भी नौकरियों का झांसा देने और बेरोजगार युवाओं को ठगने का काम शुरू कर दिया है। ऐसे में एजेंसी ने लोगों को इसके नाम पर नौकरी की पेशकश करने वाली फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहने को कहा है।  
 

nragovt.online फर्जी वेबसाइट

एनआरए ने मंगलवार को एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर कहा कि यह पता चला है कि इंटरनेट पर राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) के लिए या एनआरए द्वारा भर्ती परीक्षाओं के माध्यम से नौकरियों की पेशकश करने वाले कुछ फर्जी विज्ञापन कई फर्जी वेबसाइट जैसे nragovt.online, यू-ट्यूब वीडियो आदि में प्रकाशित किए जा रहे हैं। इसलिए यह स्पष्ट किया जाता है कि ऐसी वेबसाइट पूरी तरह से फर्जी और झूठी हैं।  
 
विज्ञापन

एनआरए ने अपनी वेबसाइट लॉन्च नहीं की

नोटिस में कहा गया है कि राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी यानी एनआरए (National Recruitment Agency) ने अभी तक अपनी आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं की है। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहे और इस तरह के फर्जी विज्ञापनों, वेबसाइट और वीडियो से खुद को दूर और सुरक्षित रखें। इनके खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें